ED रेड पर पंजाब में सियासी संग्राम: CM बोले- मुझे PM सुरक्षा चूक की सजा दी जा रही; BJP बोली- चन्नी करदा नोटां नाल मसले हल

पंजाब में CM चरणजीत चन्नी के भतीजे पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। CM चन्नी ने कहा कि फिरोजपुर में PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के बदले केंद्र सरकार उन्हें सजा दे रही है। उन्होंने इसे षड़यंत्र तक करार दे दिया। वहीं भाजपा ने सीएम चन्नी के स्लोगन ‘घर-घर विच चल्ली गल, चन्नी करदा मसले हल’ के जरिए ही उन पर निशाना साधा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने लिखा -‘घर-घर चल्ली गल, चन्नी करदा ‘नोटां नाल’ मसले हल’। साफ तौर पर चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने सीएम के बहाने कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी है।

CM की साली के बेटे हैं भूपिंदर
ED ने जिस भूपिंदर सिंह को हिरासत में लिया है, वह सीएम की साली के बेटे हैं। यह मामला 2018 का है। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM रहते हवाई दौरा कर अवैध रेत खनन की जांच की थी। जिसके बाद कुदरतजीत नामक व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसके बाद यह केस ED ने टेकओवर कर लिया। जिसमें भूपिंदर का नाम सामने आया।

CM ने कहा- मैं लोगों के साथ खड़ा हुआ
सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि जब पीएम की रैली रद्द हुई तो उन्होंने कह दिया था कि 70 हजार कुर्सियों में 700 लोग थे। पीएम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ। मैं अपने किसानों और पंजाबियों पर लाठी-गोली नहीं चला सकता था। मैं पंजाब के साथ खड़ा हुआ, इसलिए राजनीतिक बदलाखोरी के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मैं इससे दबने वाला नहीं हूं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button