प्रियंका गांधी के रोड शो में फौजी ने किया ये, भीड़ भी हुई गदगद

प्रियंका के रोड शो में उमड़ी भीड़

आगरा की खेरागढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रिटायर्ड फौजी रामनाथ सिकरवार ने प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भीड़ का अभिवादन करने के लिए खुद को हनुमान बना लिया। काफी ऊंचे पेड़ पर बंदरों की तरह चढ़ गए। उनका यह अलग अंदाज देखकर प्रियंका भी खिलखिला उठीं और जनता ने फौजी -फौजी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

रोड शो में भयानक भीड़ देख प्रियंका गांधी खुश हुईं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोड शो के वीडियो अपलोड कर युवाओं की आवाज को विधानसभा जाने की बात कही। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने प्रत्याशी और आयोजक समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button