राष्ट्र

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन बम हमला, 45 की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए फिदायीन बम हमले में अब तक 45 नमाजियों की मौत हो गई। 65 से अधिक लोग घायल हैं, इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई गई है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के समय मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे।

पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और रोकने पर वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर की मौत हो गई। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अकेला हमलावर मस्जिद में घुसा और खुद को उड़ा लिया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button