राजनीति

पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग कर सकेंगे घर बैठे मतदान, इस शहर से पहला प्रयोग

विशेष व्यवस्था की गई पहली बार

पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था की गई है। ये घर बैठे ही अपना मतदान कर सकेंगे और अपना नेता चुन सकेंगे। इसके लिए प्रयागराज में 20 फरवरी से मतदानकर्मी चिह्नित घरों में जाएंगे। दिव्यांगों और बुजुर्गों से मतदान कराएंगे। मतदान बैलेट पोस्टल से कराया जाना है।

मतदान के लिए 20 टोली आज से घरों को रवाना होगी। पहले चरण में मतदान कर्मियों की टोली रवाना होगी जो 23 फरवरी तक मतदान कराएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि इसके लिए 80 साल से अधिक उम्र के 487 बुजुर्ग और 208 दिव्यांगों ने यह विकल्प भरा था। इन्हीं लोगों का मतदान कराएगा जाएगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक तक चलेगी।
20 फरवरी यानी पहले चरण में शहर पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, फाफामऊ, सोरांव व फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराए जाएंगे। 21 फरवरी को बारा, हंडिया, कोरांव, मेजा, करछना, प्रतापपुर क्षेत्र में मतदानकर्मी बुजुर्ग और दिव्यांगजन का मतदान करांएगे। इस चरण में जो मतदाता छूट जाएंगे उनका वोट कराने लिए 22 फरवरी को फिर से वही टीम इलाहाबाद पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, फाफाऊ, सोरांव और फूलपुर पहुंचेगी। दोबारा 23 फरवरी को टीम बारा, हंडिया, कोरांव, मेजा, करछना और प्रतापपुर में पहले से चिह्नित बुर्जुगों और दिव्यांगों का मतदान होगा। प्रयागराज में बूथों पर मतदान 27 फरवरी को होना है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button