CG Crime

दोस्त की मां से प्यार, फिर हुआ अरेस्ट, जानें पूरी कहानी

रिश्ते हुए शर्मसार, युवक ने की दूसरी लड़की से शादी

जांजगीर में 27 साल के एक लड़के को अपने दोस्त की 35 साल की मां से प्यार हो गया। लड़का किरायेदार बनकर महिला के घर रहने पहुंचा। करीब एक साल रहा। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। लड़के के दोस्त को इसका पता चला तो उसके सामने महिला की मांग भर दी, लेकिन फिर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका पता महिला को चला तो वह थाने पहुंच गई। अब शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में लड़का जेल में है।

दरअसल, मामला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद होता। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की।
बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!