Uncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

सोने पर युद्ध: 2300 रुपए प्रति तोला एक दिन पहले बढ़ा, दूसरे दिन 200 रुपए की गिरावट

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर गोल्ड कारोबार पर तेजी से पड़ रहा है। कभी रेट बढ़ रहे तो कभी अचानक कम हो जा रहा है। 24 फरवरी को जहां लखनऊ में सोने का रेट करीब 2300 रुपए प्रति तोला बढ़ा था, वहीं 25 फरवरी इसमें करीब 2200 रुपए तक की गिरावट आ गई है।

जानकारों का कहना है कि इस उतार – चढ़ाव के कारण सोने की खरीददारी का यह सही समय नहीं है। सोने में इन्वेस्ट करने से युद्ध विराम का इंतजार करना चाहिए। लखनऊ में सोने का रेट 51800 रुपए प्रति तोला था जो गुरुवार को 54100 रुपए प्रति तोला तक पहुंच गया है। इसमें करीब 2300 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी अब शुक्रवार को सोना 22 रुपए सस्ता होगा 51900 रुपए प्रति तोला पहुंचा है।
दरअसल रूस ने ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी वजह से ग्लोबल स्तर पर अर्थव्यवस्था में भारी उछाल देखा गया। सेंसेक्स में जहां गिरावट आई है वहीं सोने का भाव बढ़ा है।

जानकारों का कहना है कि अगर यह युद्ध ऐसे ही कुछ दिनों तक चला तो सोने का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा और बड़ी बात नहीं है कि यह 65 से 70 हजार प्रति तोला तक पहुंच जाए।

सोने

युद्ध विराम का करे इंतजार

जानकारों का कहना है कि अभी सोने में इन्वेस्ट करने का सही समय नहीं है। जब तक युद्ध विराम नहीं होता है सोने की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसमें ऐसे ही रेट बढ़ते और घटते रहेंगे। कारोबारी विशाल गुप्ता ने बताया कि अभी केवल शेयर खेलने वाले ही इसमें पैसा लगाते हैं। इसमें घंटे भर के अंदर नफा या नुकसान दोनों होता है। हालांकि आम आदमी को इससे दूरी बनानी चाहिए। बताया कि पिछले चार दिन के अंदर बिक्री करीब 60 फीसदी तक कम हो गई है।

अधिक जानकारी हेतु फॉलो करें– https://www.aamaadmi.in/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!