Uncategorized

घर पर मिली पति-पत्नी की लाश, सनसनी, पसरा मातम

गरियाबंद में पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल(25) और उसकी पत्नी भारती पटेल(24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह 11 से 11.30 के बीच वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button