छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन केस 500 के पार, मुंबई में 8036 नए मामले मिले; दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.59% के चिंताजनक लेवल पर

महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 500 के पार पहुंच गई है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 1698 हो गए हैं। इनमें 580 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 11,877 नए कोरोना केस भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8036 मामले अकेले मुंबई के हैं। मुंबई में नए मामलों में 27% की बढ़त हुई है। शनिवार को यहां 6347 पॉजिटिव केस मिले थे।

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। फिलहाल राजधानी में वायरस के 8,397 एक्टिव केस हैं। सबसे चिंताजनक बात ये है कि राजधानी में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button