छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस ने मंथन शुरू किया, भाजपा ने की रायशुमारी

खैरागढ़ उप चुनाव का बिगुल बजने के साथ राजनीतिक दलाें की सक्रियता बढ़ गई है। राजनीतिक दल चुनावी जमीन पर रणनीति की बिसात बिछाने में लगे हैं। सत्ताधारी कांग्रेस ने आज देर शाम चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। वहीं भाजपा ने खैरागढ़़ में प्रत्याशी के चयन के लिए रायशुमारी शुरू कर दी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ भी चुनाव को लेकर तैयार है, लेकिन अभी उस खेमे में कोई हलचल नहीं दिख रही है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही पहली बैठक के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष माेहन मरकाम भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। यह बैठक शाम 7 बजे से राजीव भवन में होनी है। पार्टी ने पिछले दिनों इसके लिए एक चुनाव समिति का गठन किया था।
इसमें पीएल पुनिया, भूपेश बघेल, मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया का नाम प्रमुखता से शामिल है। प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, भोलाराम साहू, अरुण सिसोदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, एनएसयुआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को भी इस समिति में जगह मिली है। यह चुनाव समिति ही उम्मीदवार का भी चयन करेगी। हालांकि इस पर अंतिम मुहर हाईकमान को लगाना है। माना जा रहा है, मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की सिफारिश से जो नाम जाएगा उसी पर हाईकमान की भी मुहर लगेगी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button