![](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/03/27717153544422468692091064010735337360821777n_1648481844.webp)
खैरागढ़ में हो रहे उप चुनाव में अब 12 नहीं 10 उम्मीदवार बचे हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार को दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी अमरदास मन्हारे और सुनील पांडे शामिल हैं। इन दोनों ने पहले तो चुनाव लड़ने और जीतने का दावा किया मगर अचानक नाम वापस ले लिया इस वजह से कई तरह की चर्चाएं हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया होते ही कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने एनआईसी में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर मशीनें रिजर्व की। चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम कमलादेवी शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में बनाया गया है। वहां इन मशीनों को रखा गया है।