छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या करने के बाद खुद कर की आत्महत्या, जानें मामला

राजनांदगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह उनके घर से करीब 15 किमी दूर मिले। महिला का शव जमीन में पड़ा हुआ था, जबकि पति की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दंपती के बीच मन-मुटाव चल रहा था। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ठाकुर टोला निवासी महेश्वर वर्मा (32) और उसकी पत्नी संगीता वर्मा (25) का शव ग्राम अछोली में मिला है। संगीता के शव के पास ही महेश्वर की बाइक खड़ी थी। उसके नामक से खून निकल रहा था। वहीं महेश्वर का शव पेड़ पर रस्सी से लटका था। महेश्वर परिवार सहित माता-पिता और भाइयों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसके चलते पति-पत्नी में भी मनमुटाव हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, लेकिन महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस पर संगीता अपने मायके बोरतालाब चली गई। इस पर महेश्वर गुरुवार को ही संगीता को मनाकर लाया था। पुलिस को अंदेशा है कि इसके बाद महेश्वर बाइक पर संगीता को लेकर निकला और गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button