जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

वैवाहिक दम्पतियों के लिए

मेष राशि

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि

आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं,उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
कर्क राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों का आज निपटारा होगा। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। ड्राईफ्रूट का व्यवसाय करने वाले लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
सिंह राशि

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी योजनायें सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।
कन्या राशि

आज काम समय से पूरा हो जाने की वजह से आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।
तुला राशि

आज आपके काम समय से पूरा होते जायेंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखनी चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। किसी भी काम में बड़ों की राय जरूर लें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो जायेगा। आपको अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए आज आप नयी योजना बनायेंगे। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। दामपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी |
धनु राशि

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको पहले की गयी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी।
मकर राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे| ऑफिस में माहौल अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें।
कुंभ राशि

आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बहतर बनेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होंगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। शाम को परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button