जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी

मेष राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी के साथ ज्यदा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय आप कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। आज आपको अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। किसी से बिना सोचे- समझे बोलने से आज आपको बचना चाहिए। आज आपको अपने खर्चो पर कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द ही पूरे हो जाएंगें। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद के लिए कहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। आज घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। मन में चल रही कोई बात दोस्तों के साथ शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। परिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा। आज हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू करने का मन बनायेंगे। आज अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कार्यों से आपको लाभ होगा। दूसरे शहर रहकर नौकरी कर रहे लोगों को आज घरवालों की तरफ से फ़ोन पर कोई बेहतरीन खुशखबरी मिलेगी। इससे ऑफिस में आप मिठाई बाटेंगे। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट्स आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी मदद करेंगे।
कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी समय लग सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपके लिए कारगर साबित होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सहकर्मी के साथ किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा करेंगे। आज दूसरों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आज आपको कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेगे।
वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आज आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढेंगी। आज आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेगा। किसी काम को लेकर आज आप कुछ नया प्लान बनायेंगे। इससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा आज दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में आज कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होगे। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ेगी। दोस्तो के साथ आज आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में पहचान बढेगी।
मीन राशि

आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। कारोबार में धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आएंगे। जिनकी खातिरदारी में आज व्यस्त रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आएँगी। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button