छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

रायपुर: मंत्रियों के विशेष कर्त्यवस्थ अधिकारी(ओएसडी) और निजी स्टाफ की लिस्ट जारी…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 9 मंत्रियों के लिए विशेष कर्त्यवस्थ अधिकारी (ओएसडी) की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों के ओएसडी के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार ‘श्रीमती लक्ष्मी भारती तिवारी’ को लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है।

वहीं रमेश कुमार सिंह को श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा मनोज शुक्ला को जो कि सूचना सहायक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल थे, बृजमोहन अग्रवाल मंत्री, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रकाश चंद्र कोरी, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है।

वहीं टी आर साहू को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के तौर पर पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के तौर पर पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें लिस्ट…
20240109230638_OSD niyukti

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button