छत्तीसगढ़

साबुन फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 6 दमकलों ने 15 लोड पानी और फोम डालकर घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

दुर्ग जिले में गुरुवार रात एक साबुन की फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की उसे देखकर वहां हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट, नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया। इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम का प्रेशर मारने के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। हादसा खुर्सीपार क्षेत्र स्थित सूरी सोप उद्योग फैक्ट्री में हुआ।

बताया जा राह है कि कंपनी का संचालक हरीश सूरी रात 8.30 बजे फैक्ट्री को बंद करने के बाद घर चला गया था। इसके बाद ही वहां आग लगी। अगर यह आग वर्किंग पीरियड में होती कई लोगों की जाने भी जा सकती थीं। जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां प्रिया सोप नाम से कपड़ा धोने की साबुन बनाती थी। इस फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम भी करते हैं। हरीश सूरी पिछले 30 सालों से साबुन का कारोबार करता आ रहा है। आग कैसे लगी इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आग लगने का कारण पता चलेगा।

आग से पूरे क्षेत्र में फैली दहशत

साबुन फैक्ट्री आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 6 दमकल मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा रहीं थी। पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई थी। रात लगभग 9 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हुईं और देर रात 2 बजे तक आग बुझाने का कार्य चला। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

50 से अधिक लोग लगे रहे आग बुझाने में

फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसको बुझने 50 लोग लगे रहे। बड़ी आग होने के चलते मौके पर पुलिस अधिकारी सहित नगर सेना के डिप्टी कमांडेंट नागेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उनके आने से दमकल कर्मियों का हौसला और बढ़ गया। उन्होंने पूरे जोश के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद दमकल वाहनों को कई बार पानी लेने जाना पड़ा। यहां तक की दमकल वाहनों को पानी भरने के लिए पानी की किल्लत का सामना तक करना पड़ा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button