छत्तीसगढ़

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, जानें क्या बातें कहीं

दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान हरनाज ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन उन्हें अच्छा लगा। वह भी अपने स्तर पर पंजाब की बेहतरी के लिए कुछ करना चाहती हैं। उन्होंने पंजाब में बदलाव को बेहतर बताया।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए हरनाज कौर संधू ने कहा कि उनके परिवार और दोस्तों का उनकी सफलता में पूरा सहयोग रहा है। हर किसी के सहयोग से कोई आगे बढ़ता है। हरनाज ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी।

बता दें कि हरनाज होली पर विदेश से भारत लौटी थीं। इसके बाद वह मुंबई में थी। बाद में दिल्ली पहुंची। मिस यूनिवर्स बनने के बाद वह लंदन चली गई थीं। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी जाएंगी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button