राष्ट्र

मुंबई के अस्पताल में शवों के बीच चल रहा कोरोना मरीजों का इलाज,विधायक नितेश राणे ने जारी किया वीडियो

भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि मुंबई के अस्पताल में शवों के बीच चल रहा है कोरोना मरीजों का इलाज वीडियो में सिओन अस्पताल का कोविड-19 चिकित्सा वार्ड दिख रहा है। वहां करीब आधा दर्जन शव इलाज के लिए भर्ती जीवित रोगियों के समीप के बेड पर पड़े दिख रहे हैं। शवों को काले प्लास्टिक बैगों में बांध दिया गया है। कुछ कपड़े या कंबल से ढंके हुए हैं। वीडियो भाजपा विधायक नितेश राणे ने बुधवार को पोस्ट किया है। वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button