छत्तीसगढ़

विधायक विकास उपाध्याय ने मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर सबको बधाई दी

मकर संक्रांति के अवसर पर रोहिणीपुरम् राम मंदिर को विकास उपाध्याय ने प्रोजेक्टर दान किया

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर समस्त जनों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि वैज्ञानिक धारणाओं पर। आज के दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं और आत्माओं को मोक्ष प्राप्त होता है। आज के दिन दान का अपना विशेष महत्व है। इसी क्रम में वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने राहिणीपुरम् स्थित राम मंदिर को उनके जरूरत के अनुरूप एक प्रोजेक्टर आज दान किया गया है।

विधायक विकास उपाध्याय ने मकर संक्रांति के शुभ पर्व पर समस्त विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कामना की है कि इस बार यह मकर संक्रांति अंधकार का नाश कर सबके जीवन में प्रकाश लाएगा। उन्होंने इसके वैज्ञानिक महत्व को भी बताते हुए कहा, मकर संक्रांति के पावन दिन से अब दिन लंबे होंगे और रातें छोटी। साथ ही आज के दिन से ठण्ड भी कम होने की शुरूआत होती है। अर्थात् यह हमें सीख देती है कि दिन के अधिक समय मिलने से अपने कर्म के कार्यक्षेत्र को भी उतना ही विस्तृत करें। उन्होंने कहा, मकर संक्रांति का दिन दान पुण्य करने के लिए विशेष महत्व है। इसी क्रम में मेरे द्वारा आज रोहिणीपुरम् स्थित धार्मिक स्थल राम मंदिर को वहाँ से जुड़े बुजुर्ग लोगों की मांग पर एक प्रोजेक्टर दान में दिया गया है। विकास उपाध्याय ने कहा, इस संक्रांति के बाद वातावरण में बदलाव भी आता है, जिसकी वजह से नदियों में वाष्पन की प्रक्रिया शुरू होती है। इससे कई सारी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं। निश्चित तौर पर इसका प्रभाव बढ़ते कोरोना काल पर भी पड़ेगा और उम्मीद है कि इस तीसरी लहर से हम सब बहुत जल्द उबर कर सामान्य जीवन में प्रवेश करेंगे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button