विधायक विकास उपाध्याय के दादाजी का 107 वर्ष की उम्र में निधन

Aamaadmi Patrika

रायपुर। रायपुर निवासी बंशीलाल उपाध्याय का आज रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ज्ञात हो कि बंशीलाल उपाध्याय रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के दादा हैं। बंशीलाल उपाध्याय के दो पुत्र अनिरूद्ध उपाध्याय एवं विष्णु उपाध्याय के साथ ही भरा-पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। बंशीलाल के पोते विवेक उपाध्याय, विकास उपाध्याय, विशाल उपाध्याय एवं अभिषेक उपाध्याय के साथ-साथ अपने परपोते में धीरज, अथर्व और आर्यमन उपाध्याय सम्मिलित हैं।

जिनका 1 मार्च को सुबह 10 बजे विधायक विकास उपाध्याय के निवास- सी-01, साईंस कॉलेज परिसर, जी.ई. रोड से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं महादेव घाट के तट पर दाह संस्कार किया जाएगा।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button