मुंबई में 25 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने बंद की प्रैक्टिस, सरकार ने दी लाइसेंस रद्द करने की धमकी

देश इस समय कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। इस मुश्किल समय में डॉक्टर्स जीवनरक्षक के रूप में सामने आए हैं। प्रधानमंत्री से लेकर आम लोग तक उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन मुंबई जहां देश भर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहां से एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। मुंबई के 25 से ज्यादा प्राइवेट डॉक्टरों ने कोरोना संकट के दौर में प्रैक्टिस बंद कर दी है। अब सरकार आदेश जारी किया है कि या तो वे कोविड अस्पतालों में अपनी सेवाएं दें या फिर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के मेडिकल डायरेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सभी प्राइवेट डॉक्टरों को कोविड 19 अस्पतालों में अपनी सेवाएं देना अनिवार्य कर दिया है। आदेश के तहत डॉक्टरों को 15 दिन नियमित रूप से इन अस्पतालों में काम करना होगा। आदेश न मानने पर उनका प्रेक्टिस लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button