राष्ट्र

महाराष्ट्र में तीसरे दिन भी कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,390 नए मामले मिले हैं जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 56,342 और मृतकों की संख्या 1,886 हो गई है। हालांकि अब तक करीब 19 हजार लोग स्वस्थ्‍य भी हुए हैं।महाराष्ट्र में और 1,089 नए मामले मिले हैं। लगातार तीन दिनों से हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 19,063 हो गई है। अब तक 731 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई की धारावी बस्ती में आठ सौ से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। नए मामलों में मुंबई 748 केस शामिल हैं और महानगर में संक्रमितों का आकड़ा 11,967 हो गया है। पुणे में महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के और 15 जवान संक्रमित मिले हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button