बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’: फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई माता सीता का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।
फिल्म के सेट से कई कलाकारों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, वहीं अब रणबीर और साई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे भगवान राम और माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
Superstar RANBIR KAPOOR and SAI PALLAVI on the sets of RAMAYANA as RAM & SITA.
Biggest Project of Indian Cinema🔥🔥🔥😍😍😍 pic.twitter.com/TsZ0fzNS8N
— Advait (@Advait_RK) April 27, 2024
दशरथ और कैकेयी के बाद अब भगवान राम और माता सीता की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। राम के रूप में रणबीर और सीता की भूमिका में साई बेहद जच रही हैं।
फिलहाल इन तस्वीरों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये नहीं पता है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं, या फिर लुक टेस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। राम सीता के किरदार में दोनों में सौम्यता झलक रही है।