बड़ी खबरेंराष्ट्र

12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक: निर्वाचन आयोग

नयी दिल्ली: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 948 महिलाओं का है जो चुनावी चक्र में महिलाओं की भागीदारी का ‘बहुत अच्छा संकेत’ है।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि देश के 12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है और देश में कुल 47.1 करोड़ महिलाएं मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘12 राज्य ऐसे हैं जहां लिंगानुपात 1000 से अधिक है। इसका मतलब है कि इन राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। करीब 1.89 करोड़ नए मतदाता शामिल हुए हैं, जिनमें 18-19 वर्ष के आयु वर्ग में 85.3 लाख महिला मतदाता हैं। महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, इसलिए यह एक बहुत ही स्वस्थ संकेत है कि महिलाएं भी हमारे चुनावों में समान रूप से भाग ले रही हैं।’’

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button