National
जंग का पांचवां दिन/ 16 बच्चों की मौत, 45 लोग अपनी जिंदगी से जूझ रहे

रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का पांचवां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन में चारों तरफ से आगे बढ़ रही है। कई शहरों पर कब्जा जमाने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेनी सेना की मदद के लिए लोग भी सामने आ गए हैं। पहले वे घरों से रूसी सैनिकों पर हमले कर रहे थे। अब सड़कों पर जंग लड़ रहे हैं। अपने सैनिकों के लिए जरूरी सामान और पेट्रोल बम तक बना रहे हैं।
यूक्रेन में रूस के हवाई हमलों में अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। 45 गंभीर रूप से घायल हैं।