छत्तीसगढ़

मेला दिखाने के बहाने 8 साल के बच्चे का अंबिकापुर ले जाकर खतना, FIR दर्ज

जशपुर में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला गरमा गया है। अभी तक ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन नया मामला मुस्लिम समुदाय का है। मेला दिखाने के बहाने 8 साल के बच्चे का अंबिकापुर ले जाकर खतना करा दिया गया। इस मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष के ही तीन लोगों के खिलाफ ही FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां और नानी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सन्ना क्षेत्र के नगरटोली निवासी दलित युवक ने हर्राडीपा डुमरटोली निवासी एक मुस्लिम लड़की से करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे 8 साल का बेटा और 6 साल की एक बेटी है। 21 नवंबर को उसका 8 साल का बेटा अपनी मां के साथ ननिहाल गया था। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले बच्चे को लेकर हर्राडीपा से आस्ता ले गए और फिर वहां से अंबिकापुर ले जाकर उसका खतना कर दिया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button