छत्तीसगढ़

कांग्रेस ही कर सकती है विकास: भूपेश बघेल

उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा शहर क्षेत्र से अब ग्रामीणी क्षेत्रों में भी जोर पकडता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, और उन्होंने मंगलवार को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बककटा, साल्हेवारा, और पैलीमेटा में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा सहित बड़ी सख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र और पिछेल तीन वर्ष का काम, हमारी सरकार की किसान, गरीब और आम जनता को सरकारी योजना से जो लाभ मिला है, उसका लाभ कांग्रेस को खैरागढ़ चुनाव में मिलेगा। वही मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा हमारे खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा से चारों खाने चित हो गई है। जब अटल बिहारी वाजपेई ने छतीसगढ़ में आकर 11 सांसद मांगा था तो वह प्रलोभन नहीं था क्या था? हमारे खैरागढ़ जिला बनाने कि घोषणा को कैसे प्रलोभन कह रहे हैं, वही डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए न तो कभी बकरकटा आए, और न ही कोई विकास किया।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button