राजधानी के घर में अचानक धमाका, सहमे कॉलोनी के लोग

राजधानी के कबीरनगर क्षेत्र के एक घर में शुक्रवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलबा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्य बाहर निकले। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।

जानकारी के अनुसार कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए। बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घर के बाहर निकल आए। हालांकि गैस सिलेंडर में हुए धमाके में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button