![](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/03/images-94.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से करीब 35 मिनट बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के मौजूदा हालात पर चर्चा की। PM मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बातचीत की कोशिशों की भी सराहना की। जेलेंस्की के बाद वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे।
जेलेंस्की से बातचीत के दौरान उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने में यूक्रेनी सरकार की मदद के लिए जेलेंस्की का धन्यवाद किया। PM मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिशों में यूक्रेन सरकार लगातार मदद करती रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी की रात को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की थी। तब रूस ने UN सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में भारत समर्थन मांगा था। दोनों नेताओं की दूसरी बार बात 2 मार्च को हुई। इसमें युद्ध के बीच फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की गई।