अपराधराष्ट्र

प्रियंका गांधी पर कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाने पर भाजपा नेताओं ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये आरोप लगाए थे. वहीं, शनिवार को ग्वालियर पुलिस ने प्रियंका गांधी की पोस्ट के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ शनिवार को उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है. ग्वालियर पुलिस ने आज प्रियंका गांधी की पोस्ट के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रियंका के आरोप को झूठा बताते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता से आरोप का समर्थन करने वाले सबूत मांगे और चेतावनी दी कि राज्य सरकार और भाजपा के सामने कानूनी कार्रवाई के विकल्प खुले हैं. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहा है. जबकि, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं.

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख वी.डी.शर्मा ने आरोप लगाने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में एक फर्जी पत्र का हवाला देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. हालांकि, कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कहा कि वह साबित करेगी कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट है और उसने सत्तारूढ़ दल पर राजनीतिक आतंक पैदा करने का भी आरोप लगाया.

 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button