राष्ट्र

पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात दौरे पर, साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी का चरखा चलाया

राज्य में चंडीगढ़ को लेकर मचे घमासान के बीच पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात दौरे पर हैं। वहां उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी का चरखा चलाया। इसके बाद CM भगवंत मान ने कहा कि आश्रम में आकर काफी कुछ देखने को मिला। उनकी हाथ से लिखी चिटि्ठयां देखी। पंजाब के लगभग हर घर में आज भी चरखा है। उन्होंने कहा कि हम देश को प्यार करने वाले लोग हैं। मुझे लगता है कि गुजरात के लोग बहुत इंकलाबी लोग हैं। हमें उम्मीद है कि गुजराती भी देश की तरक्की में योगदान देने के लिए तैयार हैं।

रविवार को भगवंत मान और केजरीवाल स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे। इसके बाद कल शाम 5 बजे उनकी पंजाब वापसी होगी। आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद भगवंत मान चुनाव के लिए बड़ा चेहरा बने हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button