काशी विश्वनाथ मंदिर में 120 किलो सोने का गुप्त दान

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए एक भक्त ने 120 किलो सोने का गुप्त दान किया है। यह भक्त दक्षिण भारत का रहने वाला है। गर्भगृह में सोने के पत्थर लगाए जा चुके हैं। अब बाहर लगाया जाएगा। यानि बाबा का पूरा मंदिर स्वर्ण जड़ित होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब काशी विश्वनाथ में पूजा की तो पहली बार गर्भगृह स्वर्ण जड़ित होने की तस्वीरें सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण मंडित गर्भगृह में पहली बार जलाभिषेक किया। वह खुद भी दीवारों और सीलिंग को देखकर चकित रह गए।

किसने दिया, कब दिया सब गुप्त
मंदिर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बाबा को भक्त ने करीब एक महीने पहले गुप्त दान किया है। हालांकि भक्त का नाम क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 10 दिन पहले गर्भगृह को स्वर्ण जड़ित करने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान भक्तों का प्रवेश भी गर्भगृह में बंद था। अब गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने का काम हो चुका है। 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button