छत्तीसगढ़

दिल दहला देने वाली घटना/ बच्चों को जहर देकर व्यापारी ने लगाई फांसी, एक बच्चे ने तोड़ा दम

अंबिकापुर में रविवार देर शाम एक व्यापारी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी फांसी लगा ली। घटना में 10 साल की बेटी की मौत हो गई। डेढ़ साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। व्यापारी की पत्नी जब घर लौटी तो घटना का पता चला। इसके बाद से पत्नी सदमे में है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र में की है।
जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा निवासी सुदीप मिश्रा अपनी पत्नी, दो बच्चों 10 साल की सृष्टि व डेढ़ साल के बेटे और माता-पिता के साथ वसुंधरा कॉलोनी में फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। उसकी गोधनपुर में हार्डवेयर की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। घर में सुदीप और बच्चे थे। उनके पिता सिंचाई विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और पत्नी के साथ बेटी से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button