![taliban](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/03/images-2022-03-23T104413.826.jpeg)
Taliban threatens to blast in Delhi, alert issued, markets investigated
देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। तहरीक-ए-taliban के इंडिया सेल ने दिल्ली में हमले करने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात सरोजनी मार्केट समेत कई बाजारों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
![taliban](https://www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/03/images-2022-03-23T104413.826.jpeg)
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक अफसर ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ई-मेल भेजे हैं, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात कही गई है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इन ई-मेल्स के बारे में शिकायत की। UP पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी।
ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/
Follow us on- Facebook