छत्तीसगढ़

रायपुर के लाभांडी में 8 डिग्री में पहुंचा तापमान

हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और उत्तर से आ रही सूखी और ठंडी हवाओं की वजह से पूरा छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में आ गया है। जगदलपुर जैसे धुर दक्षिण के शहर के न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दुर्ग-बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति है। वहां अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री कम हो गया है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, पिछले 24 घंटे से लगातार उत्तरी ठंडी हवा आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। आज बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा है। एक दिन में सर्वाधिक चार डिग्री की गिरावट जगदलपुर में मापी गई है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। दिन के तापमान में भी पांच डिग्री या उससे अधिक गिरावट दर्ज हाेने की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी है। 

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button