छत्तीसगढ़

26 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी, ऐसे संगीन अपराध में था शामिल, जानें

कांकेर में पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। पकड़ा गया आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी87 निवासी युवक बलराम व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि अगवा कर लड़की को छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button