अपराध

सरकारी क्वार्टर में मिला महिला कांस्टेबल का शव, चुन्नी के सहारे लटका हुआ था, जांच शुरू

जांजगीर में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में मिला है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ज्यादा इस संबंध में जानकारी नहीं दे रही है। मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नैला भाटापारा निवासी महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के पिता मनीराम फर्रे ने कहा कि उनकी बेटी काफी सुलझी हुई थी वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी बात अपनी बेटी से नहीं हो पाई थी। वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। इस पर बेटे को उसे देखने के लिए भेजा था। सुबह करीब 7.30 बजे मुझे उसकी मौत का पता चला। उन्होंने बेटी की हत्या कर उसके शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button