छत्तीसगढ़

महिला ने युवक से तंग आकर की खुदकुशी, ये है वजह

बिलासपुर में विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवक उसे लिव इन रिलेशनशिप में बतौर पत्नी रखा रहा। फिर बाद में युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इधर, विधवा महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, तब युवक उसे धमकाने लगा। इससे परेशान होकर महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने इस केस में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

देवरीखुर्द निवासी अंजलीदीप (30) के पति रविदीप की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेली रहती थी। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर निवासी प्रेमशंकर उर्फ प्रकाश साहू से उसकी जान पहचान हो गई। उसने महिला के विधवा होने का फायदा उठाया।
प्रेमशंकर ने महिला से शादी करने का वादा किया और फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। करीब 8 माह पहले युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button