छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में निगम-मंडल में जल्द होगी नियुक्तियां!

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे अहम मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकती हैं। वे राष्ट्रीय प्रमुख से प्रदेश में निगम-मंडल की नियुक्ति और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन करेंगे। इसी तरह रामलला के भव्य मंदिर के लोकार्पण की रूपरेखा सीधे केंद्र सरकार की देखरेख में तैयार की जा रही हैं लिहाजा अयोध्या दर्शन योजना को लेकर भी बड़े नेताओं से मार्गदर्शन लेंगे।

आज होने वाले कैबिनेट की बैठक एक बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। बैठक के ख़त्म होने के बाद सीएम साय रात 8 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम राजधानी में भाजपा और केद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा हैं कि वे शीर्ष नेताओं को मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में हो रहे काम की जानकारी भी देंगे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button