राष्ट्र

यूक्रेन ने दगाबाजी के शक में अपने ही डेलिगेशन मेंबर को मार डाला

यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि, मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर चंद घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा। दूसरी तरफ, रूस ने चीन को भरोसा दिलाया है कि यूक्रेन में फंसे चीनी नागरिकों को रूसी सेना निकालकर एयरपोर्ट पहुंचाएगी।

यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।
रूस का बड़ा कदम
पुतिन सरकार ने शनिवार शाम मॉस्को से एक स्पेशल फ्लाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी डिप्लोमैट्स को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।

वार्ताकार की हत्या
यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button