राजनीति

गणेश उत्सव के बीच अमित शाह का मुंबई दौरा, बीएमसी चुनाव की बनाएंगे रणनीति!

नई दिल्ली.  महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर जा रहे हैं. 5 सितंबर को अमित शाह का मुंबई दौरा प्रस्तावित है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह का ये दौरा आगामी बीएमसी चुनाव की रणनीति के हिसाब से काफी अहम होगा.

मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है. एकनाथ शिंदे और भाजपा की साझा सरकार बनने के बाद इन चुनावों में नए गठबंधन की पहली परीक्षा होना है. यही वजह है कि भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. अमित शाह का मुंबई दौरा इसी परिपेक्ष में देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अमित शाह मुंबई आ रहे हैं. यहां वो चर्चित लालबाग के राजा गणपति का दर्शन कर सकते हैं. फडणवीस ने कहा कि इस दौरान कुछ राजनीतिक बैठकें भी होंगी. उन्होंने आगामी महानगरपालिका चुनाव में शिंदे और भाजपा गठबंधन की जीत की बात भी कही. जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और भाजपा के स्थानीय नेताओं की एक बैठक भी ले सकते हैं.

दरअसल महाराष्ट्र में अक्टूबर में मुंबई महानगरपालिका समेत कई बड़ी महानगरपालिकाओं में चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में बीएमसी में काबिज उद्धव ठाकरे की शिवसेना को हटाना भाजपा शिंदे गठबंधन की पहली कोशिश होगी. यह चुनाव ठाकरे की शिवसेना के अस्तित्व के लिए और भाजपा नेतृत्व के लिए और शिंदे गुट को शिवसेना के गढ़ में अपने आप को साबित करने के लिए बेहद अहम समझा जा रहा है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
पूजा पाठ के दौरान क्यों ढकते है सिर स्टीव जॉब्स का कुंभ मेले पर लिखा लेटर भारत सरकार मेटा को भेजेगी नोटिस BPSC ने खान सर को भेजा लीगल नोटिस