
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब दावा किया है कि दिल्ली में विफल होने के बाद भाजपा अब पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है. वहीं, आप के आरोप से इनकार करते हुए भाजपा ने कहा कि आप नेतृत्व के भीतर दरार बढ़ रही है.
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया कि पंजाब के विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है.
इसी बीच अब अब इसी मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से आप विधायकों के साथ पंजाब पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की. ये वही विधायक हैं, जिनसे भाजपा ने संपर्क किया था.
वित्त मंत्री ने कहा कि वह विधायकों और सभी सबूतों के साथ डीजीपी से मुलाकात करने पहुंचे. भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है. उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछताछ की मांग भी की. डीजीपी गौरव यादव ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल






