बड़ी खबरेंदिल्ली

वीरेंद्र सचदेवा: केजरीवाल के सियासी पैंतरे से अब कुछ नहीं होगा, जनता सच्चाई जान चुकी

वीरेंद्र सचदेवा: दिल्ली विधानसभा चुनावों के पूर्व सभी राजनीतिक दलों में चुनाव प्रचार को लेकर हलचल मची हुई है। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस अपने पुराने राजनीतिक दमखम को पुनर्जीवित करने में जुटी हुई हैं। इस बीच, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का एक जोरदार बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे प्रचार से अब कुछ नहीं होगा, क्योंकि जनता उनकी सच्चाई को जान चुकी है।

सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी अब अगले 10-12 दिन झूठ बोलना, डर दिखाना और गलत प्रचार करने वाले हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि ये चुनाव उनके लिए हार की पटकथा लिख रहा है। इसलिए वे अपना अंतिम दांव खेल रहे हैं। लेकिन अब यह काम नहीं करेगा। दिल्ली की जनता ने उन्हें समझ लिया है और इस बार बदलाव का मन बना लिया है।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर भी कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी के कई नेता जमानत पर बाहर हैं और इसे ‘गुंडों की पार्टी’ करार दिया। सचदेवा ने कहा, “आम आदमी पार्टी के नेता जैसे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह खुद कई मामलों में आरोपित हैं। यह पार्टी खुद आपराधिक किस्म के तत्वों से भरी हुई है।”

सचदेवा ने आगे कहा कि केजरीवाल की पार्टी न केवल पंजाबी समुदाय का, बल्कि पूर्वांचलियों का अपमान कर रही है। पार्टी के विधायक ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को लेकर निंदनीय बयान दिए हैं, जो सरासर गलत हैं।

aamaadmi.in

उन्होंने केजरीवाल के चुनावी घोषणा पत्र की भी आलोचना की, यह कहते हुए कि यदि केंद्र सरकार पर ही काफी दभाव है, तो बेहतर होगा कि दिल्ली में बीजेपी की डबल इंजन सरकार बने।

इस प्रकार, बीजेपी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल की कोशिशें रवैया बदलने में असफल रहने वाली हैं, और चुनावी परिणामों में उनकी हार तय है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
महापुरुषों के प्रेरक विचार अश्लील टिप्पणी कर बुरे फंसे रणबीर इलाहबादिया, मांगी माफी AAP की हार पर,अन्ना हजारे हुए भावुक परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाएं? 6 आसान टिप्स