
उत्तरप्रदेश। सोनीपत के गांव जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष व गांव के नंबरदार सुरेंद्र की दुल्हेंडी की रात को दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जमीन विवाद में किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस की तीन टीम हमलावर का सुराग लगाने में लगी है। गांव जवाहरा के रहने वाले भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे को मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के समय सुरेंद्र घर के बाहर गली में खड़े थे। तभी मौके पर पहुंचे मोनू ने सुरेंद्र को गोली मार दी। वह बचकर पास ही स्थित परचून की दुकान में घुस गए। हमलावर ने अंदर जाकर दूसरी गोली मार दी। हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया।
सुरेंद्र की पत्नी कोमल ने बताया कि पड़ोसी मोनू के साथ जमीन को लेकर विवाद था। उनके पति सुरेंद्र ने मोनू की बुआ व उनके ताऊ की जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर वह उनसे रंजिश रखा था। हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन में पैर नहीं रखने की धमकी दी थी। सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी।
जिससे गुस्साए मोनू ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।