National
सीएम केजरीवाल और उनका परिवार अब पंजाब में करेगा प्रचार, कल दिल्ली सीएम की पत्नी और बेटी आएंगी
चुनाव की सरगर्मी तेज, जल्द ही वोटिंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का परिवार भी पंजाब में चुनाव प्रचार करेगा। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता पंजाब आ रही हैं। वह कल संगरूर के धूरी में चुनाव प्रचार करेंगी। यहां से आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ भगवंत मान की मां और बहन भी साथ होंगी।
‘लेखा मावां-धियां दा’ का कार्यक्रम
सांसद भगवंत मान ने बताया कि केजरीवाल और उनका परिवार मिलकर प्रचार करेगा। वह धूरी में महिलाओं से संवाद करेंगी। इस कार्यक्रम का नाम ‘लेखा मावां-धियां दा’ रखा गया है। प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ नहीं होंगे। केजरीवाल इस दौरान गोवा में प्रचार के लिए जा रहे हैं।