छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री मूणत बोले-एक शहर में दो कानून कैसे, भाजपा के पैदल मार्च की अनुमति नहीं

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है। इसी दिन अपनी एक रैली की अनुमति भारतीय जनता पार्टी ने मांगी थी, इसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है।
रायपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से जारी किए गए एक निर्देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कह दिया गया है कि शहर में रैली और जुलूस प्रतिबंधित है, इसलिए भाजपा को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अब इस पर सियासी बवाल शुरू हो चुका है।

मूणत ने प्रशासन को बताया कठपुतली

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने प्रशासन को कांग्रेस की कठपुतली करार दिया हैं। मूणत ने पूछा हैं कि राजधानी रायपुर में जहां भाजपा द्वारा जन समस्या के निवारण के लिए 3 फरवरी को पैदल मार्च की अनुमति नहीं दी जाती, वहीं उसी तारीख पर कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी की भीड़ भाड़ वाली जनसभा सहित विभिन्न भीड़ जुटाउ कार्यक्रम की अनुमति किस अधिकार किस कानून के तहत दी गयी है? क्या एक ही तारीख एक ही शहर पर दो अलग-अलग कानून लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!