राहुल गांधी ने सुकमा में स्थापित हाईड्रो पॉवर सिंचाई प्रणाली की सराहना की

बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के मिल रही है 24 घंटे सिंचाई सुविधा

रायपुर सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की। जल संसाधन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के डोम में इसका मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यहां बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के 24 घंटे सिंचाई होती है। इससे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे साथ रहे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button