छत्तीसगढ़

पंजाब में शपथ ग्रहण समारोह कल, पूरे मैनेजमेंट की हो रही तैयारी

पहली बार पंजाब सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी चंडीगढ़ स्थित राजभवन से बाहर हो रहा है। इसके लिए अधिकारी खूब कसरत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रबंध कैसे रहे, यहां आने वाले लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हुई, स्टाफ का व्यवहार कैसा था यह सब बातें बहुत मायने रखेंगी। इसलिए अधिकारियों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है।

पुरानी सरकारों में मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, मंत्रियों यहां तक कि कार्यकर्ताओं तक सब अधिकारियों के फ्रेंडली थे क्योंकि वह पूर्व में कई बार जीत कर आए थे। परंपरागत पार्टियों में उनके एक तरह से घरेलू संबंध बन चुके थे। इस बार अधिकारियों के लिए परिस्थितियां अलग और नई हैं। इसके पीछे वजह विधानसभा पहुंचने वाले नेता पूरी तरह नए हैं।
कार्यकर्ताओं की तो बात ही छोड़ दीजिए, दूसरी बार जो पुराने विधायक जीत कर विधानसभा में पहुंचे हैं उनकी संख्या भी 10 के करीब हैं, आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों में से 82 नए चेहरे हैं। ये पहली बार विधानसभा की चौखट देखेंगे।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button