छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने पहुंच रहे केंद्रीय मंत्री, भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मांगेंगे वोट

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों की एंट्री होने जा रही है। केंद्रीय खाद्य, उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। तीन दिन के प्रवास के दौरान वे दो दिन खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों-कस्बों में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

प्रहलाद सिंह पटेल इसी समाज से आते हैं। भाजपा ने पटेल को इस खास रणनीति के तहत खैरागढ़ उप चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कराया है।

भाजपा के रणनीतिकारों की कोशिश मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी प्रचार के लिए लाने की है। उमा भारती भी लोधी समाज से आती हैं।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button