
राजस्थान. जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड ने राजस्थान के भीलवाड़ा के धूलखेड़ा-जीपिया में हुई एक नीलामी में 868.581 हेक्टेयर का नया आयरन ब्लॉक 2300 करोड़ में खरीद लिया है. जबकि राजस्थान सरकार ने इसका वेल्यूशन 1988 करोड़ रखा था यानि 500 करोड़ रूपये ज्यादा में खरीदा गया यानी 117 प्रतिशत ज्यादा में नीलाम हुआ है.
ये विभाग के साथ-साथ सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा. भू-विज्ञान विभाग के भू-वैज्ञानिकों की ओर से धूलखेड़ा-जीपिया में 30 मिलियन टन अनुमानित लोहा बताते हुए यह ब्लॉक तैयार किया था.
अभी भीलवाडा में जिंदल समूह की ओर से दो जगह आयरन ओर का खनन किया जा रहा है. यह समूह का सालाना उत्पादन 1996308.72 मैट्रिक टन है. इससे सरकार को सालाना करीब 50 करोड़ से ज्यादा की रायल्टी मिलती है. अब इसी समूह के पास की जमीन पर विभाग को अच्छा आयरन डिपोजिट मिलने पर 868.581 हेक्टेयर का नया ब्लॉक तैयार किया है.
- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल






